एबीवीपी की पूर्णियां विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक सम्पन्न - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 20 मई 2018

एबीवीपी की पूर्णियां विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थानीय कार्यालय में नगर इकाई पूर्णियाँ का साप्ताहिक बैठक शैक्षणिक अराजकता, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव, 9 जुलाई स्थापना दिवस एवं आगामी शैक्षणिक आंदोलन सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर पूर्णियाँ-कटिहार विभाग संयोजक रवि गुप्ता के अध्यक्षता में आहूत किया गया!
                  इस मौके पर विभाग संयोजक श्री गुप्ता ने कहा कि " राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हो चुका है एवं भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय भी अपने क्षेत्रान्तर्गत छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न करा चुका हैं! पूर्णियाँ प्रमण्डल के चारों जिले के कॉलेज अब मण्डल विश्वविद्यालय से अलग हो पूर्णियाँ विश्वविद्यालय, पूर्णियाँ अंतर्गत अंगीभूत इकाई बन चुकी हैं एवं महाविद्यालयी स्तरीय छात्रसंघ चुनाव मण्डल विश्वविद्यालय पहले ही सम्पन्न कर चुका हैं बावजूद दो माह बाद भी इस क्षेत्रान्तर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय चुनाव नहीं करवाया जाना राजनीतिक स्थिति से परे लग रहा हैं!



पीयू कुलपति भी कुलाधिपति के आदेशों को अनदेखी कर चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं कर रहे हैं जिससे छात्रहितों पर ग्रहण लगता नजर आ रहा हैं! अतः पीयू के कुलपति को छात्रसंघ चुनाव पर जल्द से जल्द संज्ञान लेते हुए चुनाव सम्पन्न करवानी चाहिए जिससे छात्रहितों की रक्षा होगी! उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 9 जुलाई को स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा!"
        मौके पर नगर सहमंत्री हरेराम प्रकाश एवं युवराज मेहता, कार्यालय मंत्री पीयूष ठाकुर, नगर कार्यकारिणी सोनू कुमार ठाकुर, अनुराग सिंह,  विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नूपुर शुभांगी, अंजलि कुमारी, आशुतोष कुमार दुबे, एवं सुरज कुमार वर्मा, मधु कुमारी, कोमल कुमारी, विनय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages