मधेपुरा रेल इंजन कारखाना शुरू होने के बाद कोसी इलाके में एक और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। अब यहां से चलने वाली लंबी दूरी की रेलगाडिय़ों में बिजली का इंजन लगाया जाएगा। यह निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है। 24 मई से इसकी शुरुआत होगी। सहरसा से चलने वाली गरीब रथ, जनसेवा और पुरबिया एक्सप्रेस का परिचालन बिजली के इंजन से किया जाएगा।
ट्रेनों में इन तिथियों में लगेगा बिजली इंजन
पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आनंद विहार से सहरसा आने वाली पुरबिया एक्सप्रेस में 21 मई विद्युत इंजन लगेगा। अमृतसर से सहरसा आने वाली जनसेवा एक्सप्रेस (15210) में 22 मई को ही इलेक्ट्रिक इंजन लगेगा।
अमृतसर से सहरसा के बीच चल रही 12204 गरीब रथ में 23 मई को इलेक्ट्रिक इंजन चलेगा। यह रेलगाडिय़ां विद्युत इंजन के साथ ही सहरसा पहुंचेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब मानसी-सहरसा रेलखंड पर विद्युत इंजन चालित रेलगाडिय़ां दौड़ेंगी। 24 मई को इन रेलगाडिय़ों को बिजली इंजन लगाकर रवाना किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें