पटना । कर्नाटक में सरकार बनाने के मुद्दे पर जारी रस्साकशी के बीच राजद ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलकर कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में भी सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका देने की अपील की। कहा कि मौका मिलने पर सदन में बहुमत सिद्ध कर देंगे। पार्टी ने कर्नाटक के मुद्दे पर शुक्रवार को राजधानी सहित पूरे बिहार में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है। इस बाबत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक भी हुई।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के तीनों घटक दल राजद, कांग्रेस एवं हम के विधायक सबसे पहले एक बजे राजभवन पहुंचे। उनके साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कौकब कादरी भी रहे। सबने यहां राज्यपाल से मुलाकात कर अपील किया कि जिस तरह कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया गया, उसी तरह बिहार में भी एेसा मौका दिया जाये। राजभवन से निकलने के बाद सभी राज्यव्यापी धरना में शामिल हुए।
इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि हम राज्यपाल महोदय से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमारे पास कई पार्टियों के विधायकों का समर्थन है। हमारी मांग पर राज्यपाल ने कहा कि मैं आपकी मांगों पर विचार-विमर्श करूंगा और फिस इस पर फैसला किया जायेगा। उसके बाद तेजस्वी ने दावा किया कि हम आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि हमारे साथ राजद, कांग्रेस, हम, माले के विधायक तो हैं ही, जदयू के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। पहले भी शरद यादव, उदय नारायण चौधरी जैसे कई नेता नीतीश कुमार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर जदयू छोड़ चुके हैं। वर्तमान में जदयू नेताओं में असुरक्षा की भावना आ गई है। वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन फ्लोर में हमारा साथ देंगे।
तेजस्वी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसे जनता ने नकार दिया, वे चोर दरवाजे से अंदर आये। हर जगह यही काम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक मामले को लेकर 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट करने का जो निर्णय दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें