संपादक-आर. कुमार
जिले के मधेपुरा,भागलपुर, व खगड़िया सीमावर्ती क्षेत्र के कोसी दियारा में चौसा सहित आधा दर्जन थाना की पुलिस ने सर्च अभियान चला कर अंतर जिला गिरोह का कुख्यात ननकू सिंह अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 4 देसी पिस्तौल, 15 जिंदा गोली, 16 खोखा के साथ 2 लीटर देसी शराब बरामद किया। इससे पहले कोसी दियारा में गुरुवार को लेवी वसूलने के लिए पहुंचे अपराधियों की सूचना पर एसपी कुमार आशीष ने सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया था। सर्च अभियान के दौरान पुलिस व अपराधी के बीच घंटों मुठभेड़ हुई। मौके पर दोनों तरफ से 10 से अधिक राउंड गोलियां चलायी गयी। सर्च अभियान में पुलिस को मिली सफलता पर एसपी ने शुक्रवार को चौसा थाना में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
एसीप ने बताया कि ऐसी सूचना मिली की दर्जनों अपराधी बाइक से दियारा में हथियार के साथ किसानो से लेवी वसूलने के लिए भ्रमण कर रहे है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी अरुण कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दियारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। निर्देश पर दियारा पहुंची पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगे। पुलिस भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधी मकई फसल का लाभ लेकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने खदेड़ कर 6 कुख्यात अपराधी को भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस ने 4 बाइक भी बरामद किया।
सीमावर्ती दियारा क्षेत्रों में अपराधी काफी सक्रिय
एसपी कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मधेपुरा, नवगछिया व खगड़िया जिले के सीमावर्ती दियारा क्षेत्रों में अपराधी काफी सक्रिय है। फसल उगने के साथ ही अपराधी किसानों से लेवी लेने के उद्देश्य से सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर किसानों को भयाक्रांत करने लगते हैं। लेकिन गुरुवार पुलिस टीम ने बहादुरी के साथ अपराधियों को खदेड़ने में सफलता हासिल की। सर्च अभियान डीएसपी के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें चौसा थाना के थानाध्यक्ष सूमन कुमार सिंह, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार अमल, पुरैनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, रतवारा थानाध्यक्ष रणवीर राउत, आलमनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, फुलौत ओपीध्यक्ष महेश रजक एवं चौसा थाना के चौकीदार दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, झोटी पासवान शामिल थे।
एसपी ने कहा कि पुलिस ने बहादुरी के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस को देखते ही अपराधकर्मी पुलिस पर हवा फायर शुरू कर दी। पुलिस भी आत्मरक्षार्थ गोली चला चलाने लगी। पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधी जान बचाकर भागने लगे और पुलिस ने खदेड़कर अंतरजिला गिरोह के भागलपुर जिला स्थित ठोलबज्जा निवासी ब्रजेश कुमार, कुख्यात अपराधी चौसा थाना के लौआलगान निवासी मनोज सिंह भाटिया, ननकू सिंह, मिथिलेश मंडल, टेम्पू मंडल व पृथ्वी मंडल को पकड़ लिया। वहीं अन्य अपराधी मकई का फायदा उठा कर भागने मे सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अपराधी की तलासी ली गयी तो उसके पास से 4 देसी पिस्तौल, 15 जिंदा गोली, 16 खोखा, दो लीटर देसी शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पर विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
एसपी ने कहा कि छापामारी में शामिल पुलिसकर्मी को मधेपुरा पुलिस सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराध कर्मी अपराध का रास्ता छोड़ सामाजिक परिवेश में शामिल हो जाएं अन्यथा उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। एसपी ने आम नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी से आम लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस अपराधियों से निपटने के लिए हर समय तैयार है। बहरहाल जिले में चौसा पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धी है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में प्रसन्नता देखी जा रही है।