बीएनएमयू : औचक निरीक्षण में गायब मिले 19 कर्मियों का विवि ने काटा एक दिन का वेतन - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

बीएनएमयू : औचक निरीक्षण में गायब मिले 19 कर्मियों का विवि ने काटा एक दिन का वेतन

संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले 19 कर्मियो का विवि ने एक दिन का वेतन काट लिया है। इस संबंध में संबंधित कर्मियों को पत्र जारी करते हुए प्रभारी कुलसचिव डॉ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कुलसचिव द्वारा 7 अप्रैल को विवि मुख्यालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।



साथ ही उपस्थिति पंजी का निरीक्षण भी किया गया। इसमें 19 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। फलस्वरूप एक दिन के अनुपस्थित अवधि को तत्काल अर्जित अवकाश में मान्य किया गया है। बताया जा रहा है कि जबरन छूट्टी पर भेजे जाने के बाद उक्त अवधि का वेतन मान्य नहीं होता है।

Post Bottom Ad

Pages