बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बेगूसराय के सिमरिया घाट पर लाखों लोगें की भीड़ उमड़ रही थी। इसी बीच प्रशासनिक अव्यवस्था एवं पुलिस की लापरवाही के कारण काली स्थान मंदिर के समीप स्थित हनुमंत चौक पर शनिवार की सुबह भगदड़ मच गयी। इसमें कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 घायल हो गए।
हनुमंत चौक के समीप काफी संकरा रास्ता है। सड़क के दोनों ओर जालीनुमा बैरिकेडिंग है। पूर्णिमा को लेकर दो बजे से ही गंगा स्नान शुरू हो गया था। सुबह चार बजे से भीड़ और बढ़ गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी जब भीड़ में दब रहे लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़े तो महिलाओं ने सिपाहियों के कपड़े पकड़कर जान बचानी चाही। इसके कारण कुछ सिपाही भी भीड़ की चपेट में आ गए। सिपाहियों को भी चोटें आईं है।