बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों के कार्य संस्कृति में प्राथमिकता के आधार पर सुधा - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 20 जुलाई 2017

बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों के कार्य संस्कृति में प्राथमिकता के आधार पर सुधा

मधेपुरा। बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों के कार्य संस्कृति में प्राथमिकता के आधार पर सुधार लाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में एकेडमिक माहौल बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। सभी कॉलेजों एवं विभागों में समुचित पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ये बाते बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कुलपति प्रो एके राय ने कही। उन्होंने कहा प्रतिकुलपति प्रो. फारूक अली लगातार कॉलेजों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सत्र को नियमित करने के प्रयास जारी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पठन-पाठन के अलावा अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सतत आयोजन हेतु स्पोर्टस कैलेंडर एवं कल्चरल कैलेंडर जारी किया गया है। कुलपति ने कहा कि विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों एवं कॉलेजों में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्र छात्राओं के लिए समुचित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
बंद पड़े छात्रावास को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। जर्जर एवं अधूरे छात्रावासों को दुरुस्त कराया जाएगा। नये छात्रावासों के निर्माण हेतु भी प्रयास किये जाएंगे।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय को विश्व मानचित्र पर लाने हेतु इसका नया वेबसाईट बनाने का काम जारी है। यह एक डायनेमिक वेबसाईट होगा, जिसके संचालन के लिए एक टीम बनाई जायेगी। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों एवं अन्य सुविधाओं तथा विशेषताओं की जानकारी वेबसाईट पर उपलब्ध होगी, सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम, परीक्षाफल और अन्य आवश्यक सूचनाएं भी वेबसाईट दी जायेगी।
वेबसाईट का पुरी तरह अप टू डेट रखा जाएगा। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों को नैक मूल्यांकन की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। नैक मूल्यांकन को लेकर एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि माननीय पटना उच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज के 52 कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages