सहरसा:"आरएम कॉलेज में डॉ. नागेंद्र कुमार को बनाया गया बीबीए कॉर्डिनेटर"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 21 नवंबर 2026

सहरसा:"आरएम कॉलेज में डॉ. नागेंद्र कुमार को बनाया गया बीबीए कॉर्डिनेटर"...

सहरसा/मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय(बीएनएमयू) की अंगीभूत इकाई आरएम कॉलेज, सहरसा में डॉ नागेंद्र कुमार को बीबीए के कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
 प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान ने डॉ.नागेंद्र को मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बीबीए में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में भरपूर सहयोग करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि कॉलेज के विकास में सबों की सहभागिता जरूरी है। डॉ. नागेंद्र अर्थशास्त्र विभाग के  एचओडी/अध्यक्ष हैं। निवर्तमान कॉर्डिनेटर डॉ. इंद्रकांत झा के विश्वविद्यालय स्थानांतरण होने के बाद रिक्त हुए पद पर डॉ. नागेंद्र कुमार राय को कॉर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. राय ने प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा सौंपा गया दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
 इस अवसर पर डॉ. रामानंद रमण, डॉ. प्रवीर घोष, डॉ. भगवती प्रसाद, सुधाकांत सहित अन्य मौजूद थे। 
उनके मनोनयन पर डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. अमीष कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. बिलो राम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. चंदन किशोर, आलोक कुमार, हिफाजत सहित अन्य ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages