मधेपुरा/बिहार: जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयरन लेडी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम सभी नेताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, अदम्य साहस और दूरदर्शी सोच से भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, गरीबी हटाओ का संकल्प, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में ऐतिहासिक विजय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा उनका अविस्मरणीय योगदान है।
उनका जीवन आज भी हम सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संकल्प लिया कि इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर कांग्रेस संगठन को पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह यादव, रामकुमार, देवराज अर्श, देवाशीष पासवान, डॉ शैलेन्द्र कुमार, सीताराम यादव, मनोज यादव सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें