मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेकंड सेमेस्टर जून- 2026, सेशन 2025-29 के प्रैक्टिकल(प्रायोगिक)/मौखिकी परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।
इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा ने बताया कि
बीएनएमयू क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं एफलेटेड(सम्बद्ध) कॉलेज के स्टूडेंट्स कि स्नातक सेकंड सेमेस्टर सेशन-2025-29 के जून-2026 की प्रैक्टिकल(प्रायोगिक) / मौखिक परीक्षा 10 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि सम्बंधित स्टूडेंट्स अपने-अपने कॉलेज से सम्पर्क कर सम्बंधित विषय का प्रैक्टिकल (प्रायोगिक)/ मौखिक कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करें।।


T.P college me bhi hoga
जवाब देंहटाएं