दायित्व: "आरएम कॉलेज के नए परीक्षा नियंत्रक बनाये गए डॉ संजय कुमार"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

दायित्व: "आरएम कॉलेज के नए परीक्षा नियंत्रक बनाये गए डॉ संजय कुमार"...

सहरसा/मधेपुरा: बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई आरएम कॉलेज में मंगलवार को  डॉ संजय कुमार ने परीक्षा नियंत्रक  के पद पर अपना कार्य भार संभाला। पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा का विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक पद संभालने के बाद कॉलेज में यह पद खाली  था। 
 प्राचार्य प्रो(डॉ) गुलरेज रौशन रहमान ने डॉ संजय कुमार को परीक्षा नियंत्रक पद पर नियुक्ति का आदेश देने के उपरांत नये परीक्षा नियंत्रक के रूप में डॉ संजय कुमार विधिवत रूप से अपना पद ग्रहण करवाया।
इससे पहले डॉ संजय कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में  अपनी सेवा दे रहे थे। इस मौके पर कॉलेज के  डॉ राजीव झा, डॉ कविता कुमारी,डॉ शुभ्रा पांडे, डॉ अमिष कुमार, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ कुमारी अपर्णा,डॉ रामानंद रमन, डॉ लक्ष्मी करन, डॉ आरती रानी, डॉ विनय कुमार सिन्हा, डॉ अरुण कुमार, डॉ भगवती प्रसाद, डॉ निशित रंजन, डॉ सौरभ पांडे, डॉ अनिल कुमार, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ लक्ष्मण कुमार,  डॉ आलोक कुमार मिश्रा, डॉ पूनम कुमारी,डॉ पिंकी कुमारी, डॉ पंकज कुमार, श्री सुशील कुमार झा, डॉ सुदीप झा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages