इन दोनों सहरसा जिला पुलिस अपने जिले के कुख्यात, वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में छापामारी कर रही है। बीते कुछ दिन पूर्व सहरसा जिले के 50-50 हजार के तीन कुख्यात, फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई थी।जिनमें से दो अपराधियों की गिरफ्तारी जहां हरियाणा राज्य के दो जिलों में पहुंचकर की गई थी। वहीं एक अपराधी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश राज्य में जाकर की गई थी।
सोमवार को एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जिले के कुख्यात , फरार और वांछित अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में जिला आसूचना इकाई और सदर थाना द्वारा संयुक्त छापामारी कर जिले के 50-50 हजार के इनामी, फरार, वांछित और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई थी। जिनमें एक अपराधी गुड्डू कुमार को हरियाणा के गुड़गांव जिला से गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरे अपराधी मनु कुमार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिला से गिरफ्तार किया गया था। वहीं जिले के तीसरे कुख्यात अपराधकर्मी त्रिपाल को हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिला से गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत धमसैना गांव, वार्ड नंबर - 6 निवासी सुलेमान यादव के पुत्र गुड्डू कुमार थे। वहीं दूसरे 50 हजार के फरार अपराधी सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसैना गांव, वार्ड नंबर - 6 निवासी सुरेश यादव के पुत्र मनु कुमार थे। जबकि तीसरे 50 हजार के इनामी कुख्यात फरार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी गांव, वार्ड नंबर - 40 निवासी प्रशांत राम के पुत्र त्रिपाल राम उर्फ राम कृपाल थे। जिनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई थी।
गिरफ्तार अपराधकर्मी गुड्डू कुमार के ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 1011/24 दर्ज है। जबकि इसके अलावे सौर बाजार थाना कांड संख्या - 639/24 भी दर्ज था। जिनमें वे वांछित थे। जबकि दूसरे अपराधकर्मी मनु कुमार के ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 1011/24 और सौर बाजार थाना कांड संख्या - 639/24 दर्ज था। वहीं तीसरे अपराधी त्रिपाल राम उर्फ राम कृपाल के ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 1011/24 के अलावे बनगांव थाना कांड संख्या - 137/24 दर्ज था।
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी गुड्डू कुमार का पुराना इतिहास रहा है। उनके ऊपर सौर बाजार थाना कांड संख्या - 128/23 , सौर बाजार थाना कांड संख्या - 639/24 और सदर थाना कांड संख्या - 247/23 पूर्व से ही दर्ज था। जबकि गिरफ्तार अपराधकर्मी मनु कुमार के ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 247/23, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 639/24, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 206/22, सदर थाना कांड संख्या - 197/21 और सौर बाजार थाना कांड संख्या - 128/21 पूर्व से ही दर्ज था। जबकि त्रिपाल राम उर्फ राम कृपाल का भी आपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 40/22, सदर थाना कांड संख्या - 596/22, सदर थाना कांड संख्या - 410/22 और सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या - 210/23 पूर्व से ही दर्ज है।
छापामारी टीम में साइबर डीएसपी अजीत कुमार के साथ जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी , उनके कर्मी और सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार सामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें