बीती दीपावली सहरसा जिला पुलिस के उपलब्धियां में प्रकाशित कर गई। प्रकाश का पर्व पुलिस के लिए काफी शुभ रहा। जहां युवा तेजतर्रार एसपी हिमांशु के निर्देश पर बीते 72 घंटे के दौरान जिला पुलिस ने जिला स्तर पर ही संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 50- 50 हजार के दो इनामी कुख्यात अपराधकर्मियों को गिरफ्त में लिया। जिसमें भी सहरसा पुलिस काफी अव्वल रही।
जहां एक अपराधी अमित पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को फायर करना पड़ा वही दूसरे कुख्यात 50 हजार के इनामी विकास को घर पहुंचते ही घेरकर दबोच लिया गया। दोनों कार्रवाई में जहां विकास का सगा कुख्यात भाई कृष्ण यादव उर्फ बंटी यादव भी गिरफ्तार में ले लिया गया। वहीं मुठभेड़ की कार्रवाई में अमित का एक साथी जो जिला पुलिस का सरदर्द है। वह भागने में कामयाब रहा है।
हालांकि मुठभेड़ स्थल की भौगोलिक स्थिति काफी कठिन थी। जिसका लाभ अपराधी को मिला।
शुक्रवार को एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलई ओपी पुलिस टीम गस्ती पर थी। इस दौरान ओपी क्षेत्र के जुम्मा पुल के निकट एक राहगीर से 2 अपराधी हथियार के बल पर 30 हजार रुपए की लूट कर लिया। लेकिन पुलिस की नजर हो रही लूट की घटना पर पड़ी। जिसके बाद अपराधियों को पुलिस पकड़ने का प्रयास किया।
दोनों अपराधी पानी लगी हुई धान की खेत और दलदली इलाके कोसी दियरा की ओर भागे। गश्ती टीम के अधिकारी और सिपाही उसे पकड़ने के लिए खेत में दौड़ लगाई। कई सौ मीटर की दौड़ हुई। इस दौरान सिपाही ने एक दफा दोनों को पकड़ भी लिया था। खेत में ही उनकी उठापठक भी हुई थी। लेकिन कीचड़ सने खेत का लाभ उठाकर एक अपराधी भाग गया। वहीं अमित पुलिस पर फायर कर दिया। वे भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में गश्ती टीम द्वारा चलाई गई गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी। वे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस टीम को कोई नुकसान नहीं हुई। टीम में शामिल अधिकारी और पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ 72 घंटे के भीतर ही गुरुवार की देर रात जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के भपटिया गांव निवासी और 50,000 के इनामी अपराधी विकास यादव और उसके सगे भाई कृष्ण यादव उर्फ बंटी यादव को गिरफ्तार किया गया था। उनके घर की घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम में भी शामिल पदाधिकारी और कर्मी को सम्मानित किया जाएगा।
अमित यादव का है आपराधिक इतिहास -
उन्होंने आगे बताया कि अमित पासवान के ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 504/11, कांड संख्या - 69/10, कांड संख्या - 114/10 , कांड संख्या - 316/6 , कांड संख्या - 414/08 और कांड संख्या - 15/15 दर्ज है। जबकि महिषी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांड संख्या - 99/08 और कांड संख्या - 100/08, बिहरा थाना कांड संख्या - 155/15 , कांड संख्या - 6/15 , कांड संख्या - 81/08 और बिहरा थाना कांड संख्या - 12/15 दर्ज है। उनके ऊपर सौर बाजार थाना कांड संख्या - 320/08 , कांड संख्या - 63/15 और कांड संख्या - 454/17, नवहट्टा थाना कांड संख्या - 78/8 के अलावे सुपौल जिले में सदर थाना कांड संख्या - 243/08 और मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना कांड संख्या - 11/24 , आलमनगर थाना कांड संख्या - 77/24 और भर्राही थाना कांड संख्या - 493/11 दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर उनके ऊपर अब दो अन्य मामले भी दर्ज हुए हैं। जिसमें उन्होंने लूट की घटना को किया था। ऐसके लिए उनके ऊपर महिषी (जलई ओपी) थाना कांड संख्या - 327/24 दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस से जो उनकी मुठभेड़ हुई थी। ऐसे में उनके ऊपर पुलिस मुठभेड़ को लेकर महिषी (जलई ओपी) थाना कांड संख्या - 324/24 दर्ज की गई है। इस तरह उनके ऊपर कुल 22 मामले दर्ज है। उनसे एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। उनकी बाइक और लूटी हुई 16,800 रुपए बरामद की गई थी। वे सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी राजेंद्र पासवान के पुत्र है। छापामारी टीम में जलई प्रभारी ममता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, ओमप्रकाश राम, सिपाही 646 धर्मेंद्र कुमार, सिपाही 336 मनजीत कुमार, जिला 23 अखिलेश कुमार और चालक सिपाही 38 मो इंतजार हुसैन थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें