सहरसा जिला पुलिस को फिर मिला बहुत बड़ी सफलता - 50 हजार का इनामी विकास यादव अपने सगे आपराधिक छोटे भाई कृष्णा के साथ गिरफ्तार - सहरसा, पूर्णिया और सुपौल का था आतंक - विकास पर 15 मामले तो छोटे भाई कृष्ण पर 7 से अधिक मामले हैं दर्ज - एसपी हिमांशु के निर्देश पर मिली सफलता - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 2 नवंबर 2024

सहरसा जिला पुलिस को फिर मिला बहुत बड़ी सफलता - 50 हजार का इनामी विकास यादव अपने सगे आपराधिक छोटे भाई कृष्णा के साथ गिरफ्तार - सहरसा, पूर्णिया और सुपौल का था आतंक - विकास पर 15 मामले तो छोटे भाई कृष्ण पर 7 से अधिक मामले हैं दर्ज - एसपी हिमांशु के निर्देश पर मिली सफलता

सहरसा पुलिस को इन दिनों लगातार बड़ी सफलता मिलती जा रही है। बीते दिनों महिषी थाना क्षेत्र से पुलिस द्वारा मुठभेड़ कर 50 हजार का इनामी आतंकी कुख्यात अमित पासवान की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई थी। वहीं गुरुवार की देर रात जिला आसूचना इकाई को मिली गुप्त सूचना पर दिपावली और छठ पर्व को मनाने घर पहुंचे जिले का कुख्यात 50 हजार का इनामी अपराधी विकास यादव और उसका भाई कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी हिमांशु के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम द्वारा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भपटिया गांव, वार्ड नंबर - 7 निवासी वरुण यादव घर पर छापामारी की गई थी। जिसमें उनके दोनों अपराधिक पुत्र विकास यादव और उनका छोटा भाई कृष्ण यादव उर्फ बंटी यादव गिरफ्त में लिए गए थे। दोनों के ऊपर पूर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल विकास तीन आपराधिक मामले में वांछित था। 

एसपी हिमांशु ने बताया कि 31 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट, डकैती, हत्या, स्मगलिंग, अपहरण सहित अन्य कई संगीन मामले के कुख्यात अपराधी जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भपटिया गांव, वार्ड नंबर - 7 निवासी वरुण यादव के दोनों अपराधिक पुत्र दिपावली और छठ पर्व मनाने घर पहुंचे हैं। जिसके बाद उनके निर्देश पर सौर बाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती, जिला आसूचना इकाई पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक जयशंकर प्रसाद,  अविनाश कुमार, गुंजन कुमार और सौर बाजार में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार के साथ जिला आसूचना इकाई और सौर बाजार सशस्त्र बल के साथ उनके घर पर छापामारी की गई। जिसमें दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। 
तीन अपराधिक के मामलों में वांछित था विकास - 
एसपी हिमांशु ने आगे बताया कि सौर बाजार थाना कांड संख्या 419/24 , सौर बाजार थाना कांड संख्या -  508/24 और सौर बाजार थाना कांड संख्या - 468/24 में विकास यादव वांछित था। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सौर बाजार थाना कांड संख्या 468/24 में विकास के द्वारा खगड़िया जिले के रहने वाले तीन युवकों को मोटरसाइकिल छीनने के बाद बंधक बनाकर रखा। फिर उनके परिजनों से फिरौती की मांग भी की गई थी। जिसके बाद कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार के द्वारा उनकी गिरफ्तारी को लेकर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त इनामी विकास यादव के विरुद्ध सहरसा और पूर्णिया जिले में लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है। जबकि उनके भाई कृष्ण कुमार उर्फ बंटी के ऊपर भी सहरसा और सुपौल जिले में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

विकास यादव के ऊपर दर्ज है कई मामलों - 
उन्होंने आगे बताया कि विकास यादव का एक लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर सौर बाजार थाना कांड संख्या - 9/12, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 62/13,  सौर बाजार थाना कांड संख्या - 268/13, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 489/13,  सौर बाजार थाना कांड संख्या -  218/14, सौर बाजार (बैजनाथपुर पुलिस शिविर) थाना कांड संख्या - 344/14, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 347/14, सदर थाना कांड संख्या - 330/16,  जानकी नगर (पूर्णिया जिला) थाना कांड संख्या - 38/16, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 357/17,  सलखुआ थाना कांड संख्या - 27/18, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 380/17, सौर बाजार (बैजनाथपुर पुलिस शिविर) थाना कांड संख्या - 558/17,  सौर बाजार थाना कांड संख्या - 508/24 और सौर बाजार थाना कांड संख्या - 468/24 दर्ज है।
जबकि कृष्ण कुमार और बंटी यादव का भी लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। विकास के सगे भाई कृष्ण यादव उर्फ बंटी यादव का आतंक सहरसा और सुपौल जिले में अधिकतर दिखने को मिला है। उनके ऊपर सौर बाजार थाना कांड संख्या -  268/23, सौर बाजार थाना कांड संख्या -  515/17, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 397/21, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 631/21, सुपौल थाना कांड संख्या - 381/16, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 508/24 और सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या -  224/23 दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages