जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम की रहेगी मेहरबानी - हल्की और मध्यम दर्जे से की ही होगी बरसात - 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम तापमान - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम की रहेगी मेहरबानी - हल्की और मध्यम दर्जे से की ही होगी बरसात - 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम तापमान

जिले में अगले पांच दिन तक मौसम मेहरबान रहेगा। इन दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौसम की बेरुखी से जूझ रहे बेघर लोगों सहित उनकी सेवा में लगे जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमें को भी मौसम साथ देगा। 
अगले पांच दिनों तक जिले में हल्की और मध्यम दर्जे के ही बरसात होने की संभावना दिख रही है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान भी सामान्य ही रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 34 डिग्री के बीच तो न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री से 26 डिग्री के बीच ही रहेगा। 
स्थानीय अगवानपुर स्थित मंडन भारती कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री और 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से 26 डिग्री के बीच ही रहेगी। सुबह के समय जिले की सापेक्ष आर्द्रता 90 से 95% के बीच हो सकती है। जबकि दोपहर के समय यह सापेक्ष आर्द्रता घट कर 45 से 50% के बीच रहने की संभावना दिख रही है। इस दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है। जबकि सतही बहने वाली हवा अधिकतर पश्चिमी - उत्तरी या पश्चिम से पूर्वी - उत्तरी पूर्वी में बहेगी। जबकि आने वाले दिनों में जिले में हल्की और मध्यम दर्जे की ही बरसात होने की संभावना बन रही है। 
तापमान की बात करें तो 2 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री , 3 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री , 4 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री , 5 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री , 6 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages