BNMU:"यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज शिक्षकों को 7 घंटे करनी होगी ड्यूटी"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 2 मार्च 2024

BNMU:"यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज शिक्षकों को 7 घंटे करनी होगी ड्यूटी"...



● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल  विश्वविद्यालय  एवं कॉलेजों में अब शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। शिक्षक, कर्मचारियों को कम से कम 7 घंटे कॉलेजों में बिताना होगा। 
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.विमलेंदु शेखर झा  के आदेश पर कुलसचिव डॉ मिहिर कुमार ठाकुर ने शनिवार को पीजी विभागाध्यक्ष व कॉलेज प्राचार्यों(सभी अंगीभूत, एफलिटेड एवं निजी कॉलेजों) को पत्र जारी किया है। 
जारी पत्र में  कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से कार्यावधि संबंधी निर्धारित मापदंडों के अनुपालन हेतु पीजी डिपार्टमेंट एवं कॉलेजों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सात घंटे उपस्थिति अनिवार्य है।
  विवि के प्रशासनिक भवन, पीजी विभागों व महाविद्यालयों में शिक्षक-कर्मचारियों की 7 घंटे की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। विवि व अधीनस्थ विभागों के शिक्षक-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक आना होगा और शाम 5 तक रहना होगा। 
विशेष परिस्थिति में आवश्यकता के अनुरूप समय सारणी में बदलाव किया जा सकता है,
लेकिन, कार्यावधि हर हाल में सात घंटे ही होगी।
 इससे पहले सरकार ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। हालांकि, विवि में इसका पालन नहीं हो सका था। 
अब कुलपति ने खुद इस दिशा में पहल की है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages