BNMU:"कर्मचारियों ने किया थाली पीटो VC भगाओ आंदोलन की शुरुआत,कैम्पस में जम कर की नारेबाजी"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

BNMU:"कर्मचारियों ने किया थाली पीटो VC भगाओ आंदोलन की शुरुआत,कैम्पस में जम कर की नारेबाजी"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल/तालाबंदी के 12 वें दिन थाली पीटो VC भगाओ आंदोलन चलाया गया। विश्वविद्यालय कैम्पस में घूम-घूम कर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोई भी वरीय अधिकारी कैम्पस में नजर नहीं आये।
सभी ऑफिस में ताला लटका हुआ था। विभिन्न कार्यो से विश्वविद्यालय आये स्टूडेंट्स को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
कर्मचारियों की एक स्वर में मांग है कि उन लोगों के लंबित वेतन का भुगतान जल्द हो। शिक्षक और कॉलेज के कर्मचारियों की तरह उन लोगों को भी भी दो महीने का भुगतान CFMS के माध्यम से हो।
अन्यथा विश्वविद्यालय प्रशासन समझौता करे कि शिक्षा विभाग से समझौता होने तक किसी को भी वेतन नहीं दिया जाएगा।
मालूम हो कि बीएनएमयू मुख्यालय में कार्यरत 86 कर्मचारियों के हड़ताल से छात्र हित एवं विधि का काम काज पूरी तरह ठप है। पिछले 15 दिनों से  कर्मचारियों द्वारा धरना दिया जा रहा है। हालांकि शिक्षकों का धरना कुलपति के वार्ता के बाद दुर्गा पूजा की छुट्टी से पहले ही समाप्त हो गया। लेकिन कर्मचारियों ने कुलपति और कुलसचिव के आग्रह को मानने से इंकार कर दिया। जिस कारण दशहरा की छुट्टी में भी वे लोग विवि में धरना पर डटे रहे। 
सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शिक्षा विभाग ने 86 कर्मचारियों के वेतन भुगतान का आदेश नहीं दिया है। विवि प्रशासन अपने स्तर से 86 कर्मचारियों को आंतरिक श्रोत से 25 हजार एवं 20 हजार रुपए भुगतान करने का निर्णय लिया है, लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए हैं। दुर्गा पूजा से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को  पुलिस भी बुलानी पड़ी थी। उस दौरान  तीखी बहस भी हुई थी। 
कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा, जून 2023 से अब तक वेतन नहीं मिला है। उनलोगों ने साफ कहा कि जिस तरह से शिक्षक एवं अन्य कॉलेज कर्मचारियों को  CFMS से दो माह का भुगतान किया जा रहा है, उसी तरह से सभी 86 कर्मचारियों को भी वेतन का भुगतान किया जाए। वे लोग आंतरिक श्रोत से अग्रिम भुगतान नहीं लेंगे।
  हड़ताल पर चले जाने से विवि का काम काज ठप है। स्टूडेंट्स को मूल प्रमाणपत्र, माइग्रेशन प्रमाणपत्र सहित छात्रहित से जुड़ी कोई भी काम विवि में संपादित नहीं होने से यहां के छात्रों में काफी आक्रोश है।
बीपीएससी टीचर बहाली(TRE-2.0) 2.0 का ऑनलाइन अप्लाई भी 3 नवंबर 2023 से शुरू होने वाला है, इसमें स्टूडेंट्स को मूल प्रमाण पत्र, मार्क शीट आदि की सख्त जरूरत है।
मौके पर अखिलेश नारायण, पी. यदुवंशी, संजीव कुमार, हीरेन्द्र, संतोष, विमल, नमन, सीएस पांडेय, रामनरेश भारती, डॉली कुमारी, राजकुमार , मो. सईद, श्यामसुंदर साह, योगेंद्र महतो, परमेश्वरी शर्मा, मो. कलामउद्दीन,  राजकिशोर कामती, हलीम हसन, पुष्पराज प्रताप, कुशेश्वर यादव, रंजीत
 सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages