● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय मधेपुरा के परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट वन परीक्षा-2022, सेशन 2021-22 के परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है।
बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने बताया कि स्नातक पार्ट वन सेशन 2021-22 की परीक्षा 21 दिसम्बर 2022 से शुरू होगी, एवं 24 जनवरी 2023 को समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट वन के एग्जाम में ऑनर्स पेपर को चार ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप ए में हिस्ट्री, फिलॉसफी, एआईएच, एलएसडब्लू एवं म्यूजिक पेपर को रखा गया है।
ग्रुप बी में सोशियोलॉजी, इकनॉमिक्स, रूरल इकनॉमिक्स, हिन्दी, मैथिली, इंग्लिश, संस्कृत, उर्दू, पर्शियन एवं बंगाली को, ग्रुप सी में पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, जोगरफी, होम साइंस एवं एंथ्रोपोलॉजी को,
ग्रुप डी में फिजिक्स, केमिस्ट्
री, जूलॉजी, मैथमेटिक्स (आर्ट्स एंड साइंस), जियोलॉजी ,स्टैटिक्स (आर्ट्स एंड साइंस) एवं कॉमर्स सब्जेक्ट को रखा गया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेश ने बताया कि ऑनर्स पेपर की परीक्षा 21 दिसम्बर से 29 दिसंबर 2022 तक होगी।
वहीं, सब्सिडरी पेपर की परीक्षा
31 दिसम्बर 2022 से 24 जनवरी 2023 तक होगी।
परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली 9.30 am से 12.30 pm तक होगी।
दूसरी पाली 1.30 pm से 4.30 pm तक होगी।।
उक्त आशय की जानकारी बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने दी।।
Dono exam alag alag center may hona chahia
जवाब देंहटाएं