BNMU अलर्ट:"अतिथि शिक्षकों की सेवा विस्तारीकरण का कार्य जारी".... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 27 जून 2022

BNMU अलर्ट:"अतिथि शिक्षकों की सेवा विस्तारीकरण का कार्य जारी"....

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में अतिथि शिक्षकों की सेवा को विस्तारीकरण का कार्य जारी है।  इसे लेकर विश्वविद्यालय में शनिवार एवं रविवार को विभिन्न विषयों की समितियों की बैठक कुलपति डाॅ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में  संपन्न हुई। 
कुलसचिव डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय  के सभी विषयों यथा भौतिकी, रसायनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं गणित तथा
मानविकी संकाय के सभी विषयों यथा- हिन्दी,  संस्कृत, मैथिली, उर्दू, अंग्रेजी एवं दर्शनशास्त्र का कार्य पूरा हो गया है।
सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास, मनोविज्ञान एवं भूगोल का भी कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष विषयों का कार्य सोमवार को सुनिश्चित है।
उन्होंने बताया कि 
कुल 176 अतिथि व्याख्याताओं का सेवा विस्तारीकरण  होना है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages