कॉलेज कैम्पस:"टीपी कॉलेज व साहित्य अकादेमी,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी आज,कुलपति करेंगे उद्धाटन"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 13 मई 2022

कॉलेज कैम्पस:"टीपी कॉलेज व साहित्य अकादेमी,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी आज,कुलपति करेंगे उद्धाटन"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: टीपी कॉलेज, मधेपुरा और साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "स्वतंत्रता संग्राम : मैथिली साहित्य-संस्कृति ओ दर्शन" विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ होने जा रहा है। बीएनएमयू के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
● कुलपति डॉ आर के पी रमण करेंगे करेंगे उद्घाटन:
शुक्रवार को पू. 10 : 30 बजे मुख्य अतिथि बीएनएमयू के  कुलपति डॉ.आर.के.पी.रमण संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मैथिली परामर्श मंडल के संयोजक अशोक कुमार झा 'अविचल' को विषय प्रवर्तन करने और साहित्यकार ललितेश मिश्र को बीज वक्तव्य रखने की जिम्मेदारी दी गई है। समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. वीणा ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव करेंगे। अतिथियों का स्वागत साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के उपसचिव एन. सुरेश बाबू और संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर को करेंगे।
● तकनीकी सत्र में होगी आलेखों की प्रस्तुति:
उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के बाद दो बजे से  प्रथम तकनीकी सत्र और चार बजे से द्वितीय तकनीकी सत्र आयोजित है। प्रथम तकनीकी सत्र में अध्यक्षा डॉ. वीणा ठाकुर (स्वतंत्रता संग्राम-मैथिली गीत-साहित्य) के अतिरिक्त डॉ. संजय कुमार मिश्र (मिथिलाक समवेत दार्शनिक चिन्तन आ स्वतंत्रता आंदोलन), शिवकुमार मिश्र (स्वतंत्रता संग्रामक परिपेक्षमे मिथिलाक सांस्कृतिक आ बौद्धिक योगदान) और भैरव लाल दास (स्वतंत्रता संग्राम - महात्मा गाँधी आ मिथिला) का‌ आलेख पाठ होगा। 
द्वितीय सत्र में अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा 'अविचल' (स्वतंत्रता संग्राम- मैथिली कथा साहित्य),  डॉ.के.पी.यादव (स्वतंत्रता संग्राममे मधेपुरा आ पूर्णियाक साहित्यिक, सांस्कृतिक आ बौद्धिक योगदान),‌ डॉ. डी. एन. सिंह (मैथिली साहित्यमे उल्लिखित मिथिलाक स्वतंत्रता सेनानि) और  सदानंद यादव (भारत छोड़ो आन्दोलन आ मैथिली साहित्य ओ समाज)
का आलेख-पाठ सुनिश्चित है। 
● दूसरे दिन होगा दो सत्र:
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को पू. दस बजे से तृतीय एवं अ. बारह बजे से चतुर्थ तकनीकी सत्र होगा। तृतीय सत्र में सत्राध्यक्ष ताराचंद वियोगी (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिली सन्त साहित्य), अजीत मिश्र (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिली काव्य साहित्य) एवं डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिलीक उपन्यास) का आलेख पाठ होगा। चतुर्थ सत्र में सत्राध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह (स्वतंत्रता संग्राम आ कोशी परिसर), डॉ. अमोल राय (मैथिली लोक साहित्य आ स्वतंत्रता संग्राम) एवं रवींद्र कुमार चौधरी (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिली नाट्य साहित्य) अपने-अपने आलेख प्रस्तुत करेंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages