BNMU अलर्ट:"यूनिवर्सिटी पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में 26 से 28 मार्च तक होगा इंटरव्यू"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 12 मार्च 2022

BNMU अलर्ट:"यूनिवर्सिटी पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में 26 से 28 मार्च तक होगा इंटरव्यू"...

यूनिवर्सिटी पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में 26 से 28 मार्च को होगा इंटरव्यू...
● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2020 की मौखिक़ी(इंटरव्यू) परीक्षा 26 से 28 मार्च 2022 तक निर्धारित है। सोशल साइंस के डीन सह पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ राजकुमार सिंह ने इस आशय की सूचना दी है। 
डॉ राजकुमार सिंह  ने बताया कि मौखिक़ी(इंटरव्यू) परीक्षा हेतु योग्य कैंडिडेट्स की सूची परीक्षा विभाग से प्राप्त हो गई है। कुल 77 कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल होंगे। कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट उनकी योग्यता के आधार पर तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 26 मार्च को रोल न.-  01765/20 से 01831/20 तक, 27 मार्च को 01834/20 से 01911/20 तक, 28 मार्च को 01913/20 से 01940/20 तक इंटरव्यू होगा।
इंटरव्यू डिपार्टमेंट में 11.30 am से शुरू होगी।
कैंडिडेट्स अपने साथ पांच रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, पंजीयन स्लीप, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मैट्रिक से लेकर पैट-2020 तक कि एडमिट कार्ड, मार्क्सशीट एवं प्रमाण पत्र। 
 इन सभी डोकोमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड दो छाया प्रति  दो सेट में  लाना होगा।
वेरिफिकेशन हेतु उपर्युक्त सभी प्रमाणपत्रों का मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages