● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा , के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री में पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2020 की मौखिकी(इंटरव्यू) परीक्षा 24 मार्च 2022 को निर्धारित है।
एचओडी डॉ अशोक कुमार यादव ने इस आशय की सूचना दी।
उन्होंने बताया कि मौखिक़ी(इंटरव्यू) परीक्षा हेतु योग्य कैंडिडेट्स की सूची परीक्षा विभाग से प्राप्त हो गई है। कुल 33 कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल होंगे। कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट उनकी योग्यता के आधार पर तैयार किया जाएगा।
डिपार्टमेंट में कैंडिडेट्स को उक्त तिथि को उपस्थित रहना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स अपने साथ पांच रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो, मैट्रिक से लेकर पैट-2020 तक की मार्क्सशीट एवं प्रमाण पत्र , ओरिजिनल एडमिट कार्ड पैट-2020, जाति प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, एवं इन सभी डोकोमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड दो छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स फोन द्वारा या सीधे केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें