BNMU कैम्पस:"पैट-2020 के कोर्स वर्क में एडमिशन 8-20 अप्रैल तक, नहीं बढ़ाई गई एक भी सीट"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 31 मार्च 2022

BNMU कैम्पस:"पैट-2020 के कोर्स वर्क में एडमिशन 8-20 अप्रैल तक, नहीं बढ़ाई गई एक भी सीट"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: सभी विषयों में पीएचडी एडमिशन टेस्ट- 2020 से संबंधित मौखिकी परीक्षा संपन्न हो चुकी है। एक साथ सभी विषयों का परीक्षाफल 05 अप्रैल 2022 को प्रकाशित कर दिया जाएगा। आगे 8-20 अप्रैल 2022 तक एडमिशन  की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तदुपरांत शीघ्र ही पैट(PAT)-2021 का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
बैठक में यह भी  निर्णय लिया गया कि सभी विषयों में  एडमिशन की प्रक्रिया में एकरूपता रखी जाए। कोर्स वर्क-2020 की कक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा। इसकी पढ़ाई संकाय स्तर पर कराने का निर्णय लिया गया।
 सभी विषयों के कोर्स वर्क-2020 का पाठ्यक्रम(सिलेबस) विभाग में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। कुलपति ने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक उन्नयन ही हम सबों का मूल उद्देश्य है। हमें हर हाल में पठन-पाठन को गति देनी है। 
कुलपति ने कहा कि शोध से ही विश्वविद्यालय की पहचान होती है। सभी लोग शोध को गंभीरता से लें।
इस आशय का निर्णय कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में पीएटी- 2020 एवं पीएटी- 2021 के संबंध में कई आवश्यक निर्णय लिये गये।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई महीने में विश्वविद्यालय में रिसर्च मेथडलाजी से संबंधित एक कार्यशाला(वर्कशॉप) का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी शिक्षकों एवं शोधार्थियों को शोध(रिसर्च) से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन कुमार, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. ऊषा सिंहा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष लम्बोदर झा,  विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक आर.पी.राजेश, अकादमिक निदेशक डॉ.एम.आई.रहमान, उप कुलसचिव (पंजीयन) दीनानाथ मेहता, उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. कैलाश प्रसाद यादव, डॉ. राजीव कुमार मल्लिक, डॉ. मनोज कुमार मनोरंजन, डॉ. भावानंद झा, डॉ. अरूण कुमार, शोभाकांत कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. संजय कुमार झा, डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. बिमला कुमारी आदि उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages