BNMU कैम्पस:"विज्ञान, तकनीक एवं प्रबंधन के लिए उत्कृष्ट सेवा अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ. राजकुमार सिंह"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

BNMU कैम्पस:"विज्ञान, तकनीक एवं प्रबंधन के लिए उत्कृष्ट सेवा अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ. राजकुमार सिंह"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, नॉर्थ कैम्पस,  मधेपुरा के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी  सह सोशल साइंस फैकल्टी के डीन प्रो (डॉ) राजकुमार सिंह को विज्ञान ,तकनीक एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मान संस्था द्वारा उत्कृष्ट सेवा अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। इन्हें यह अवॉर्ड संस्था द्वारा 14-15 मई 2022 को चेन्नई(तमिलनाडु) में दिया जाएगा।यह अवार्ड मुख्य रूप से शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में किये गए अमूल्य योगदान को देखते हुए दिया गया है। इससे पूर्व भी इन्हें अकादमी के क्षेत्र में किये गए विभिन्न कार्यो के लिए पांच पुरस्कार दिया जा चुका है। उस कड़ी में यह छठा अवॉर्ड है। 
प्रो (डॉ) राजकुमार सिंह अपने शैक्षणिक एवं अकादमिक कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं, इनकी 20 वीं पुस्तक 'इमेज एंड रियलिटी ऑफ चेंज इन पाकिस्तान' अगले महीने तक अंकित प्रकाशन,नई दिल्ली से छपकर आ जायेगी। इसके अतिरिक्त इनकी करीब 900 से अधिक आलेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाए एवं दैनिक अखबारों में दुनिया के विभिन्न 25 देशों से प्रकाशित हो चुके हैं।।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages