मधेपुरा: "सभी जिलों में किया जाएगा युवा महोत्सव का आयोजन"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

मधेपुरा: "सभी जिलों में किया जाएगा युवा महोत्सव का आयोजन"...

सभी जिलों में किया जाएगा युवा महोत्सव का आयोजन...
● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: कोरोना काल के कारण राज्य में लंबे समय से बाद मेला और सांस्कृतिक महोत्सव बंद है। लेकिन अब  मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने जिलों में युवा महोत्सव आयोजित करने के लिए एक -एक लाख रुपये का आवंटन दिया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 'सहरसा' में होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि '12 से 16 जनवरी 2022 के बीच राष्ट्रीय युवा महोत्सव' का आयोजन होता है। राष्ट्रीय और राज्य  स्तरीय महोत्सव में जिला स्तरीय महोत्सव के चयनित कलाकार भाग लेंगे। कला- संस्कृति विभाग ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव दिसंबर में पूरा करने के लिए सभी डीएम को निर्देश दिया है। जिला स्तरीय महोत्सव के आयोजन के लिए राशि का आवंटन भी सभी जिलों को कर दिया गया है।
 ◆कलाकारों का चयन दिसंबर में होगा: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने राज्यस्तरीय महोत्सव में भाग लेने के लिए कलाकारों का चयन दिसंबर तक कर लेने का निर्देश दिया है।
 इस महोत्सव में प्रथम स्थान वाले कलाकारों व दलों को राज्यस्तरीय महोत्सव में भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन को ही करने को कहा गया है।
◆ भारतीय संस्कृति के आधारभूत मूल्यों पर प्रस्तुत करें:  विभाग द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि युवा महोत्सव कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के आधारभूत मूल्यों यथा-राष्ट्रीय एकता, अखंडता, मैत्री, शांति संपूर्ण और राष्ट्रभक्त से जोड़कर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।।

◆  सोर्स: दैनिक भास्कर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages