मधेपुरा:"2021 में इंटरमीडिएट पास गर्ल्स को ₹25 हजार प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी,जानें कब मिलेगा"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 19 दिसंबर 2021

मधेपुरा:"2021 में इंटरमीडिएट पास गर्ल्स को ₹25 हजार प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी,जानें कब मिलेगा"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
 मधेपुरा/बिहार: 2021 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण गर्ल्स  को ₹10 हजार या ₹25 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, यह
 अभी तय नहीं हो सकी है। इस कारण इंटरमीडिएट के परीक्षा पास किए  8 माह बाद भी लगभग चार लाख गर्ल्स को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकी है। अब शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) सहित राज्य के बोर्ड से 2021 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली सभी गर्ल्स को ₹25-25 हजार रुपये  की दर से प्रोत्साहन राशि मिले। शिक्षा विभाग एक सप्ताह के अंदर यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज देगा। वित्त विभाग से सहमति मिलने पर ₹25-25 हजार रुपये की दर से राशि मिलेगी। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली, तो  ₹10-10 हजार रुपये की दर से ही राशि भेजी जाएगी।
 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण गर्ल्स की प्रोत्साहन राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करना है। सरकार के संकल्प के अनुसार 1 अप्रैल 2021 से यह लागू होना है।
शिक्षा विभाग का तर्क है कि 2021 सेशन से गर्ल्स को प्रोत्साहन राशि दोगुनी दर से मिलनी है। इंटरमीडिएट-2021 का रिजल्ट 26 मार्च 2021 को जारी किया गया है, जो 1 अप्रैल 2021 से 4 दिन पहले है। संकल्प के प्रावधान में ही यह मामला फंसा है, इसलिए शिक्षा विभाग इस मामले पर वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति लेना चाह रहा है। वित्त विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देने या अस्वीकार करने की प्रक्रिया में देरी होगी।
 ऐसे में माना जा रहा है कि 2021 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण गर्ल्स के एकाउंट  में फरवरी 2022 तक प्रोत्साहन राशि  जाएगी।
◆अविवाहित छात्राओं को दी जाएगी राशि: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के तहत सभी अविवाहित उत्तीर्ण गर्ल्स को प्रोत्साहन राशि भेजने का प्रावधान है। 2021 इंटरमीडिएट की परीक्षा में 6 लाख 43 हजार 678 गर्ल्स शामिल हुई थी। इसमें सभी संकायों में 5 लाख 18 हजार 591 गर्ल्स उत्तीर्ण हुई हैं।।

(◆ सोर्स:दैनिक भास्कर।)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages