RRB NTPC रिजल्ट:"जल्द जारी होंगे आरआरबी NTPC रिजल्ट, जानें कब"???... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

RRB NTPC रिजल्ट:"जल्द जारी होंगे आरआरबी NTPC रिजल्ट, जानें कब"???...

● SarangTanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB)   NTPC रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट 28 दिसम्बर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 6 चरण में ऑनलाइन आयोजित CBT-1 एग्जाम के लिए घोषित किए जायेंगे। जो कैंडिडेट्स इस ऑनलाइन एग्जाम में उपस्थित हुए थे,वे रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी होने के बाद अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार 1.25 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स CBT-1 एग्जाम के लिए उपस्थित हुए थे। "आंसर की" 16 अगस्त 2021 को जारी की गई थी और कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 23 अगस्त 2021 तक का समय दिया गया था। 
संभावना है कि RRB द्वारा CBT-2 एग्जाम के लिए 2.5 लाख कैंडिडेट्स को ही क्वालीफाई घोषित किया जायेगा। 
इसके साथ ही उम्मीद ये भी है कि कट ऑफ भी हाई होगी।
RRB NTPC के रिजल्ट की घोषणा rrbcdg.gov.in पर एवं अन्य क्षेत्रीय वेबसाइट पर की जाएगी।
RRB द्वारा रिजल्ट जारी करने का डेट बहुत जल्द घोषित की जाएगी।
रिजल्ट पूरी तरह से फाइनल आंसर की और कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज कराए गए ऑब्जेक्शन पर आधारित होगा।
RRB NTPC रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी नॉर्मलाइजेसन मेथड के आधार पर तैयार किया गया है। 
CBT-1 के लिए नॉर्मलाइजड स्कोर का उपयोग CBT-2 के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए किया गया है।
कैंडिडेट्स को CBT-1 एग्जाम क्वालीफाई करने करने के लिए मिनिमम 40% मार्क्स प्राप्त करने होंगे।
जनरल कटैगरी(UR) की कट ऑफ 70-75 मार्क्स होने की संभावना है।
कैंडिडेट्स अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करते रहें।।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages