मधेपुरा/बिहार:"जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूँज उठा"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 1 सितंबर 2021

मधेपुरा/बिहार:"जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूँज उठा"...

    मधेपुरा/बिहार: शहर के  गौशाला परिसर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मन्दिर में जन्माष्टमी पूजा  30अगस्त 2021 रोज सोमवार को कृष्ण क्रांति संघ के द्वारा आयोजित किया गया।
          श्रीकृष्ण मंदिर गोशाला परीसर  मधेपुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त और शहर के गणमान्य  व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
         श्री कृष्ण मंदिर मधेपुरा में कृष्ण क्रान्ति संघ के उपाध्यक्ष किशोर कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी सरोजनी देवी ने विधिवत मंत्रो उच्चारण के साथ  पूजा-अर्चना   में भाग लिए विधि-विधान एवं मन्तोच्चारन के साथ पंडित चन्देश्वरी यादव के द्वारा संध्या 7 बजे से भजन कीर्तन ,12 बजे रात में श्री कृष्ण अवतरण की घोषणा हुई तो भक्तों ने खुशी में  ढोल,मिरदंग,घरी घंट, शंख,से गगन भेदी जयघोष करने  लगा। "नन्द के घर आनन्द भयो-जय कन्हैया लाल के।
          गाय बछड़ा पाल  के -जय कन्हैया लाल के।
         गोविन्द से बोल भाई-राधे -राधे"।
 कृष्ण क्रांति संघ के अध्यक्ष अजय प्रसाद एवं संरक्षक परमेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि मधेपुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव लम्बे समय से मनाया जाता  रहा है लेकिन पिछले दो सालों से COVID-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सिर्फ छोटे स्तर पर पूजा का आयोजन ही हो पाता है लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं के भीड़ को सोशल डिस्टेंसिग में पूजा करने का आग्रह किया जाता है पहले तो यहाँ बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन एवं शोभायात्रा का कार्यक्रम भी होता था।
       श्रीकृष्ण सेना के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बिना सृष्टि ही अधूरा है, बगैर गीता के ज्ञान का कल्याण संभव नहीं है समाज के प्रत्येक नागरिक को गीता का पाठ करना चाहिए जिससे कि परिवार व समाज का कल्याण हो सके लोग एक दूसरे लड़े नहीं कोविड-19 के कारण पूजा छोटे स्तर पर आयोजित किया गया है अगले वर्ष से और धूम-धाम से पूजा का आयोजन किया जाएगा।
● जन्माष्टमी पर मन्दिर में दान देने की लगी रही होड़:
         उक्त अवसर पर  के टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी यादव ने बड़े उदारता के साथ मंदिर के गर्भगृह के चारो तरफ अपनी निजी खर्च से टाइल्स लगाने की घोषणा किये साथ ही मधेपरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीताराम यादव द्वारा  कृष्ण क्रान्ति संघ के कार्यालय सहित श्रीकृष्ण मंदिर के  सभी कमरों में  सम्पूर्ण खर्च के साथ टाइल्स लगाने की घोषणा किये।
दार्जलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक किशोर कुमार के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को खूब मदद किया तथा साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिग का खूब रखा ध्यान।
इस अवसर पर पूजा में भाग लेने वालों में कृष्ण क्रांति संघ के कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, किशोर कुमार,अंकेश गोप, राकेश , अमरेंद्र, प्रकाश,पंकज , प्रिंस , अभय यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages