मनीष कुमार निर्विरोध चुने गए नप उपमुख्य पार्षद, फूल माला से किया स्वागत - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

मनीष कुमार निर्विरोध चुने गए नप उपमुख्य पार्षद, फूल माला से किया स्वागत

 


मधेपुरा
। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नगर परिषद में उपमुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव की गई। चुनाव में कुल 25 पार्षद शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गयी। निर्वाची पदाधिकारी-सह डीडीसी विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता और एडीएम शिवकुमार शैव के पर्यवेक्षण में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपमुख्य पार्षद पद के लिए एकमात्र वार्ड 9 के पार्षद मनीष कुमार ने ही नोमिनेशन किया।

सफीक आलम और अनमोल कुमार प्रस्तावक व समर्थक बने। मनीष कुमार के नोमिनेशन के बाद कोई भी वार्ड पार्षद उपमुख्य पार्षद पद के लिए नोमिनेशन दाखिल नहीं किया। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने पार्षद मनीष कुमार को उपमुख्य पार्षद पद के लिए निर्विरोध चयनित होने की घोषणा की। 



करीब 1 बजे नवनिर्वाचित उपमुख्य पार्षद मनीष कुमार ज्योंही कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकले लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर मुख्य पार्षद सुधा कुमारी, डॉ. अभिलाषा कुमारी, विनीता भारती, पार्षद रेखा देवी, रेखा कुमारी, अनमोल कुमार, सफीक आलम, रूबी देवी, निर्मला देवी, कंचन कुमारी, उषा देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
मालूम हो कि 17 नवंबर 20 को अशोक कुमार यदुवंशी ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। 
नगर परिषद के ईओ प्रवीण कुमार ने उपमुख्य पार्षद पद पर चुनाव कराने के लिए डीएम को सूचना दी। डीएम ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर उपमुख्य पार्षद पद पर चुनाव के लिए तिथि निर्धारित करने की मांग की थी। चुनाव आयोग द्वारा 23 दिसंबर की तिथि निर्धारित करने के बाद चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से निर्विरोध वार्ड नौ के पार्षद मनीष कुमार का चयन उपमुख्य पार्षद के लिए किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages