मधेपुरा। जिले के आलमनगर पुलिस ने गुरुवार की शाम लोडेड देसी कट्टा के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसपी योगेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव वॉड 5 निवासी बिजेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद कुमार और सुमन सिंह के पुत्र नीतीश कुमार है।
एसपी श्री कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आया था। जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि आलमनगर पुलिस संध्या गश्ती के दौरान करीब सवा आठ बजे लदमा नहर से फटोरिया जाने वाली सड़क में कारु स्थान के पास गश्ती कर रही थी। उसी समय तेज गति से बाइक पर सवार व्यक्ति आलमनगर बाजार की ओर आ रहा था। जिसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने लगा। जिसे पुलिस बल के तत्परता से रोका गया और तलाशी करने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक के कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। दोनों युवक को गिरफ्तार करते हुए साथ ही बीआर 34 क्यु 4326 नम्बर बाइक को जब्त कर लिया गया है।
एसपी ने वताया कि गिरफ्तार वदमाश की आपराधिक रिकार्ड की भी जांच कि जांच रही है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत मे भेजा गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
एसपी श्री कुमार ने कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्ष और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है की सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाकर अपराधी और असमाजिक तत्व को गिरफ्तार करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें