मधेपुरा। जमीनी विवाद में हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड पांच का है। बताया गया कि दियाद के बीच पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद में गुरूवार की सुबह एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक पर ताबड़ तोड़ फायरिंग किया गया। जिसमें 27 वर्षीय युवक राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ डाॅक्टर ने नाजुक हालात को देखते हुए तत्काल उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के दोनों पैर में दो दो गोली और सिर में भी गोली लगने की बात कही जा रही है। बताया गया कि विश्वनाथ यादव और शशीनाथ यादव के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। कई बार दोनों भाईयों एवं उनके पुत्रों के बीच मारपीट की घटना हुई है। उक्त जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन दोनों पक्ष पंचायत के निर्णय को स्वीकार नहीं किया।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
Author Details
Online hindi news portal
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें