विराट व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व कुलपति, शोकसभा कर दी श्रधांजलि - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 23 नवंबर 2020

विराट व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व कुलपति, शोकसभा कर दी श्रधांजलि

मधेपुरा। एनएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. अरुण कुमार के निधन पर मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पूर्व कुलपति डॉ. अरुण कुमार विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय नई ऊंचाईयों को प्राप्त किया।


 उन्होंने कहा कि वे बीएनएमयू,  मगध विवि, नालंदा विश्वविद्यालय और भागलपुर विश्वविद्यालय के साथ ही चार-चार विवि के कुलपति पद को सुशोभित करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ गये। प्राचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के साथ पूरा विवि परिवार शोकाकूल है। शोकसभा में डॉ. भगवान कुमार मिश्र, प्रो. जीवछ प्रसाद यादव, प्रो. मनोज भटनागर, अभय कुमार, दिनेश प्रसाद, गजेन्द्र प्रसाद, ब्रजेश मंडल, बिजेन्द्र मेहता, अमरेन्द्र कुमार, शंभू कुमार, प्रो. किरण कुमारी, लिली कुमारी, मोणिका, अंजलि आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages