दहेजलोभी पति ने कर दी पत्नी की हत्या - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

दहेजलोभी पति ने कर दी पत्नी की हत्या

 


मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अर्राहा गांव में पति ने अपने ससुराल में पत्नी को गला दबाकर हत्या कर उसे आत्म हत्या का रूप देना चाहा। इस बाबत लड़की के पिता मो. कुदुस ने भर्राही ओपी में केस दर्ज कर दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर उसकी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। मो. कुदुश ने भर्राही ओपी में केस दर्ज करते हुए कहा है कि उसकी पुत्री आइसा खातून की शादी एक वर्ष पूर्व पूर्णिया जिला के जानकीनगर विनोवा ग्राम में हुई थी। उसका दामाद मो. बहाव दहेज और बाइक के लिए उनकी बेटी को बारबार प्रताड़ित करता था। जिसके कारण उसकी लड़की मायके अर्राहा में ही रहती थी। 

एक महीना से मो. बहाव भी अर्राहा में ही थे। मो. कुदुश ने कहा कि बीते रात गुरुवार को उसके दामाद ने उसकी लड़की को गला दबा कर मार दिया और दरबाजे पर आकर उसने कहा कि आइसा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। लेकिन जब लोगों ने देखा तो लड़की को कोई फांसी गला में नहीं था और आइसा उसकी पुत्री मरी हुई थी। मो कुदुश ने भर्राही ओपी पुलिस को सूचना दी। भर्राही ओपी अध्यक्ष रुदल कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मो कुदुश के आरोप पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर आइसा की हत्या की खबर सुनकर शुक्रवार की सुबह लोगों की भीड़ लग गई। भर्राही ओपी अध्यक्ष रुदल कुमार ने बताया कि मो कुदुश के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages