BNMU कैम्पस: पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा-2019 को ले सभी एचओडी की बैठक आज,कुलपति करेंगे अध्यक्षता... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

BNMU कैम्पस: पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा-2019 को ले सभी एचओडी की बैठक आज,कुलपति करेंगे अध्यक्षता...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों एवं संबंधित पदाधिकारियों की एक अत्यावश्यक बैठक  कुलपति प्रोफेसर डॉ.आर.के.पी.रमण की अध्यक्षता में कल दिनांक-16. 10. 2020 (शुक्रवार) को अपराह्न  12.30 बजे पुराने परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में सुनिश्चित है। 
         इस बैठक में विशेष रूप से पी-एच.डी.(Ph.D.) कोर्स वर्क परीक्षा-2019 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श  किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों(एचओडी) से सादर अनुरोध है कि वे अपने साथ पी.एच.डी. कोर्स वर्क-2019 से संबंधित निम्न दस्तावेज को साथ लाएं-
       1.पी.एच.डी.(Ph.D.)कोर्स वर्क-2019 के सभी विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाईन भरे गए फार्म की हार्डकापी।
         2.पी.एच.डी.(Ph.D.) कोर्स वर्क-2019 के विद्यार्थियों द्वारा जमा शुल्क (Fee) के रसीद की काॅपी।
          3. विभाग(डिपार्टमेंट) के द्वारा यूएमआईएस(UMIS) में जमा कराए गए पी.एच.डी. कोर्स वर्क-2019 के विद्यार्थियों के राॅल सीट की काॅपी। 
           कृपया, ससमय सभी संबंधित  दस्तावेजों के साथ बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का कष्ट करें। इसे अनिवार्य समझा जाए। 
उक्त आशय की जानकारी कुलपति के आदेश पर जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ सुधांशू शेखर ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages