BNMU कैम्पस: गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, शांति व सह-अस्तित्व का दिया है संदेश... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 8 मई 2020

BNMU कैम्पस: गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, शांति व सह-अस्तित्व का दिया है संदेश...

● सारंग तनय@मधेपुरा।
मधेपुरा/बिहार: गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, शांति एवं सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही दुनिया का कल्याण संभव है। यह बात विभिन्न वक्ताओं ने बुद्ध   की जयंती पर आयोजित एक वेबीनार में कही। यह वेबीनार दर्शन एवं संस्कृति विभाग, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा एक-दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय - "समकालीन वैश्विक संकट में बुद्ध की देशना" है। 
इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वान   ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भाग ले रहे हैं। गुरूवार को पूर्वाह्न 11 बजे इसका उद्घाटन हुआ। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर डाॅ. रजनीश कुमार शुक्ल ने की। उद्घाटनकर्ता प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ, कुलपति नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय, नालंदा थे। 
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार चटर्जी थे। स्वागत वक्तव्य प्रोफेसर नृपेंद्र प्रसाद मोदी ने दिया। सत्र संचालन डॉ. जयंत उपाध्याय ने किया।
वेबीनार में असिस्टेंट प्रोफेसर (दर्शनशास्त्र) एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर भी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से  शिरकत कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दो अकादमिक सत्र आयोजित हुआ। प्रथम अकादमिक सत्र में प्रो. अम्बिकादत्त शर्मा,
 प्रो. अरविंद कुमार राय,  प्रो आनंद मिश्र एवं  प्रो. सुशील तिवारी ने विचार व्यक्त किया। सत्र संचालन डॉ. मनोज कुमार राय ने किया।  द्वितीय आकादमिक सत्र में प्रो.  नमिता निंबालकर, प्रो. शिवानी शर्मा एवं प्रो. मंगला चिंचोरे ने विचार व्यक्त किया। सत्र संचालन डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे  ने किया। शुक्रवार को तृतीय अकादमिक सत्र में प्रो. बिमलेंद्र कुमार, प्रो. सच्चिदानंद मिश्र, प्रो. रमेश कुमार द्विवेदी एवं प्रो. रमेश प्रसाद का व्याख्यान होगा।  सत्र संचालन डॉ. कृष्ण चंद पांडे करेंगे। चतुर्थ अकादमिक सत्र में प्रो. एसआर भट्ट, प्रो. रमेश चंद्र सिंहा, प्रो. जटाशंकर एवं  प्रो. राजकुमारी सिन्हा का व्याख्यान होगा। सत्र संचालन डॉ. सुजीत कुमार सिंह करेंगे।
●समापन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर रजनीश कुमार शुक्ल और मुख्य अतिथि प्रोफेसर जी. नवांग साम्तेन,
कुलपति केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ करेंगे। आभार ज्ञापन प्रो. नृपेंद्र प्रसाद मोदी एवं सत्र संचालन राजेंद्र उपाध्याय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages