●सारंग तनय, मधेपुरा ।
मधेपुरा : बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय की स्थापना सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता भूपेन्द्र नारायण मंडल की स्मृति में दस (10) जनवरी 1992 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय ने कोसी एवं सीमांचल के पिछड़े इलाके में शिक्षा की रौशनी फैलाने में अहम भूमिका निभाई है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय का 28 वाँ स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस (10 जनवरी) और भूपेन्द्र नारायण मंडल की जयंती (एक फरवरी) के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आगे इन दोनों दिवसों को विश्वविद्यालय के कैलेंडर में भी शामिल किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय को केंद्र में रखकर बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय : "कल ,आज और कल " नामक पुस्तक प्रकाशित करने की योजना है। इस पुस्तक में विश्वविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों एवं कार्य योजनाओं से संबंधित सामग्रियों, आलेखों एवं चित्रों को स्थान दिया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों की उपलब्धियों एवं बीएनएमयू से जुड़े संस्मरण आदि भी प्रकाशित किए जाएंगे। इसके लिए 5 फरवरी तक आलेख, रचनाएं एवं चित्र आमंत्रित की गई है। प्रकाशनार्थ सामग्रियाँ पीआरओ, कुलपति कार्यालय, बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा-852113 (बिहार), मोबाइल-9934629245, ई. मेल- probnmu@gmail.com पर भेजा जा सकता है।।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें