MADHEPURA:हम सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं-डॉ जवाहर पासवान - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

MADHEPURA:हम सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं-डॉ जवाहर पासवान

              ◆सारंग तनय, उपसम्पादक, मधेपुरा(बिहार)।                                                           मधेपुरा: भारत का शासक जाति खुद पहले यह सबूत पेश करें कि वह इस देश का नागरिक है या नहीं ,उक्त बातें बीएनएमयू के सिनेट एवं सिंडिकेट सदस्य डॉक्टर जवाहर पासवान ने कहा ।ज्ञातव्य हो कि केंद्र सरकार द्वारा नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ एक विशाल जनाक्रोश रैली कॉलेज चौक मधेपुरा से कर्पूरी चौक तक निकाला गया बाद में यह रैली सभा में तब्दील हो गया । डा. पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा इस देश में अप्रत्यक्ष रूप से आर एस एस की सरकार है । जिसको पूर्व में भी भारत सरकार ने बैन लगा रखा था आज वही आर एस एस यह निर्धारित करता है कि देश कैसे चलेगा केंद्र में बैठे मोदी जी बिजूका का रोल कर रहा है , जो बहुजनों के लिए धोखा है ।उन्होंने कहा कि देश में अब फूट डालो और राज करो की फिरंगी के तर्ज पर शासन नहीं चलेगा इसके लिए हम सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
बामसेफ बिहार प्रदेश के महासचिव हरीशचंद्र मंडल ने कहा कि हम 85 फ़ीसदी बहुजन एक ही वंश के हैं।  तीन फ़ीसदी मनुवादी भारत का नागरिक खुद नहीं है । सभा का नेतृत्व कर रहे द ग्रेट भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राज हंस राज उर्फ मुन्ना पासवान एवं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष राहुल पासवान ने कहा कि अब हम रुकने वाले नहीं हमारी लड़ाई हिटलर साही सरकार के खिलाफ लगातार जारी रहेगा , हम भारत के मूल निवासी हैं ।भारतीय युवा मोर्चा के संतोष संगम ने कहा कि हम सदैव बहुजनो की लड़ाई हेतु अग्रसर रहेंगे ।
समाजसेवी शौकत अली ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र नहीं तानाशाही की सरकार है जो अब बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। मोहम्मद नेहरू ने कहा कि हमारा पूर्व भारत का था और भारत का रहेगा ,यहां हम लोग देश में भाई चारा कायम करने आए हैं और भाईचारा कायम सदैव करते रहेंगे ।कार्यक्रम संयोजक  बामसेफ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान ने किया।मोहम्मद सूरज खान औरंगजेब , मोहम्मद रईस,  मोहम्मद जुलू रहमान , रणधीर कुमार छात्र नेता मनीष कुमार, विकास , संतोष,  सनोज , दिनेश, सोरेन , रोशन एवं राजन इत्यादि सैकड़ों छात्रों ने अपनी आक्रोश व्यक्त किया और रैली को सफल बनाया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages