BNMU:तृतीय दीक्षांत समारोह स्थल एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुँचे सदर एसडीओ... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

BNMU:तृतीय दीक्षांत समारोह स्थल एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुँचे सदर एसडीओ...

◆सारंग तनय, उपसम्पादक, मधेपुरा(बिहार)।

मधेपुरा: तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पूरा विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन इस समारोह को सफल बनाने में जी-जान से जुटा है। दीक्षांत-स्थल सहित पूरे विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। मंच स्थल पर मधुबनी पेंटिंग की गई है। पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्यगण लगातार सभी कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। दीक्षांत समारोह को लेकर रविवार को भी विश्वविदयालय खुला रहा। कुलपति अवध किशोर राय, प्रतिकुलपति फारुक अली, सदर एसडीओ वृन्दा लाल और आयोजन समिति के सदस्यों ने दीक्षांत समारोह से संबंधित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने दीक्षांत स्थल एवं अतिथिशाला का विशेष रूप से जायजा लिया। 
कुलसचिव डाॅ कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि राज्यपाल सह कुलाधिपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। हर स्तर पर बेहतर प्रबंध किया जा रहा है। विभिन्न प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर सुसज्जित तोरण द्वार बनाया जाएगा। 
●अंगवस्त्रम् वितरण:

तृतीय दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के बीच रविवार  को
विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से अपराह्न पाँच बजे तक अंगवस्त्रम् वितरित किया गया। सोमवार को भी अंगवस्त्रम् वितरित किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने साथ रसीद रखना आवश्यक होगा। जो विद्यार्थी ससमय अंगवस्त्रम् एवं एंट्री पास नहीं ले पाएंगे, वे दीक्षांत समारोह में भाग नहीं ले सकेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages