MADHEPURA: 2 एवं 3 जनवरी 2020 को बी.एन. मंडल स्टेडियम मधेपुरा में लगेगा नियोजन मेला,डीएम करेंगे उद्धाटन... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

MADHEPURA: 2 एवं 3 जनवरी 2020 को बी.एन. मंडल स्टेडियम मधेपुरा में लगेगा नियोजन मेला,डीएम करेंगे उद्धाटन...

●सारंग तनय, मधेपुरा।
मधेपुरा : जिला नियोजनालय, मधेपुरा के अन्तर्गत दो दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन दिनांक-02 एवं 03 जनवरी 2020 को बी.एन.मंडल स्टेडियम, मधेपुरा के प्रांगण में होने जा रहा है। इस मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक आयोजित रहेगा। इस मेले में भाग लेने वाली सभी कम्पनियां निजी क्षेत्र की हैं। इस बार के मेले में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करते हुए स्थानीय नियोजकों को लाने पर जोर दिया गया है। 
जिनमें से Insaurance की प्रमुख कम्पनियाँ निम्न प्रकार से हैं-

1.Star Rainbow Life.
2.Life Insurance Corporation Ltd.
3.Relaince Nippon Life 

Security की प्रमुख कम्पनियाँ निम्न प्रकार से हैं-
1. G4S
2. SLV
3. SIS
4. Hopecare
Agriculture based प्रमुख कम्पनियाँ निम्न प्रकार से हैं-

1. Nava Bharat Fertilizer.
2. Shiv Shakti Pvt. Ltd.
3. Magadh Agro Ltd.

दूसरी अन्य कम्पनियाँ निम्न प्रकार से है-

1. Kalyani Solar
2. Almstom
3. VKC Group of Companies
4. Revel Information Technology.
5. Royal Infield, Madhepura
6. Bajaj Motors, Madhepura
7. Parthus Technology
8. Dassault Technology
9. Unique Hero
10. Auto Zone 
इत्यादि।
    ◆इसके अतिरिक्त व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं बिहार सरकार के अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हेतु निम्न विभाग भी नियोजन मेला में अपने स्टाॅल लगा रहे हैं ,जहाँ से विभागवार संचालित योजनाओं की जानकारी आम लोगों को उपलब्ध रहेगी-
★श्रम संसाधन विभाग
★उद्योग विभाग
★उत्पाद विभाग
★आई0 सी0 डी0 एस0
★अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
★जीविका 
★डी0 आर0 सी0 सी0
★आर0 सेटी
इत्यादि।
     जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं / युवतियों से अपील की है कि वह दो दिन चलने वाले रोजगार मेला का लाभ अवश्य उठाएँ ।।
                                               
                                              
                                                      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages