◆सारंग तनय, उपसम्पादक, मधेपुरा(बिहार)।
मधेपुरा: दर्शन परिषद्, बिहार का 42 वाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 20 से 22 मार्च, 2020 को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित होगा। इस आशय का निर्णय शनिवार को दर्शन परिषद्, बिहार के महामंत्री सह स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग, टी. पी. एस. काॅलेज, पटना में प्राध्यापक डाॅ. श्यामल किशोर और बीएनएमयू के कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद के बीच वार्ता के बाद लिया गया।
●एक मार्च तक लिए जाएँगे शोध-आलेख:
आयोजन सचिव सह जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि अधिवेशन के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान सहित कई गणमान्य राजनेताओं एवं शिक्षाविदों का शुभकामना संदेश प्राप्त हो चुका है। लगातार देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वानों का शोध-सार एवं शोध-आलेख प्राप्त हो रहे हैं। शोध सार एवं शोध आलेख एक मार्च 2020 तक sudhan.ph@gmali.com पर भेजा जा सकता है।
सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए चुनिंदा आलेखों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही उसे परिषद् की शोध-पत्रिका 'दार्शनिक अनुगूँज' में निःशुल्क प्रकाशित किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें