फेसबुक पर महिला पत्रकार को अभद्र संदेश भेजना युवक को पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 13 मार्च 2019

फेसबुक पर महिला पत्रकार को अभद्र संदेश भेजना युवक को पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

फेसबुक मैसेंजर पर महिला पत्रकार को अभद्र संदेश भेजना महंगा पड़ गया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि मो. रफीक नामक एक युवक
मंगलवार को मधेपुरा की एक महिला पत्रकार को अभद्र संदेश भेजा। जिसके बाद उक्त महिला पत्रकार ने उससे पूछा तो वह और भी अभद्र मैसेज भेजने लगा। इसके बाद पत्रकार ने मधेपुरा थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी में आनाकानी कर रही थी। इस बात की जानकारी जब एसपी तक पहंुची तो एसपी ने उक्त युवक को तुरंत गिरफ्तार को कहा। आरोपी युवक मो. रफीक को सुसंगत धारा लगाते हुए कार्रवाई की गई है। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस बात से समाज में संदेश जाता है कि कोई भी लड़की गलत सहे नहीं। उसके खिलाफ आवाज उठाएं।

खबर : मनीष कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages