"एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम के तहत शहीदों को दी श्रद्धांजलि - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

"एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम के तहत शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत से पूरा देश मर्माहत है. लोगों में गुस्सा उबाल पर है. शहीदों को श्रद्धांजलि देने एवं आतंकी देश पाकिस्तान से
बदला लेने की मांग के साथ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. 14 फरवरी को पुलवामा में पूरे 40 जवानों की शहादत के बाद भी लगातार देश अपने वीर सपूतों को खोता जा रहा है. हालांकि भारतीय सेना भी जैश के कमांडरों की घेराबंदी कर उसे मार गिराया. मधेपुरा जिले में लगातार शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं.  बुधवार को मधेपुरा जिले की समस्त महिलाओं ने अपने-अपने घरों से निकलकर जिला मुख्यालय स्थित रासबिहारी मैदान में इकट्ठा होकर "एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी महिलाओं ने एक-एक दीया शहीदों के नाम जलाकर दो मिनट मौन धारण किया. मौके पर महिलाओं ने देश भक्ति गीत भी गाए और पुलवामा हमले से हताश होने की बात कही. इस कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी महिलाओं ने एक स्वर में सरकार से आतंकी देश पाकिस्तान से बदले और सेना को खुली छूट देने की मांग की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages