बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ मधेपुरा ने चंदन के परिजनों को दी आर्थिक सहायता - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ मधेपुरा ने चंदन के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ मधेपुरा इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को कार्यपालक सहायक स्वर्गीय चंदन कुमार के धर्मपत्नी  सुप्रिया सुमन को संघ की ओर से मधेपुरा, सहरसा, सुपौल एवं अन्य जिलों के सहायकों द्वारा प्राप्त कुल 2,51,000 (दो लाख इकावन हजार )रुपए की आर्थिक सहायता चेक द्वारा प्रदान की गई।
मालूम हो कि स्वर्गीय चंदन कुमार कार्यपालक सहायक पंचायती राज प्रखंड बिहारीगंज  में कार्यरत थे ।उनका इलाज के दौरान आकास्मिक निधन पहली  जनवरी 2019 को हो गया था। जिसके उपरांत  जिला प्रशासन द्वारा जिला समाहरणालय एवं संघ द्वारा स्थानीय वेदव्यास महाविद्यालय मधेपुरा में शोक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा पीड़ित परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि के रुप मे 4 लाख रुपए  देने की घोषणा की गई थी जो राशि  अभी तक पीड़ित परिवार को अप्राप्त है।
 बेएसा संघ मधेपुरा ने  जिला पदाधिकारी महोदय मधेपुरा से अनुरोध किया की  स्वर्गीय चंदन कुमार के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि एवं लंबित मानदेय का भुगतान यथाशीघ्र कराया जाए ।
    इस अवसर पर महा संघ गोप गुट के सत्येंद्र कुमार बेएसा इकाई सहरसा के सचिव संजीव कुमार, अध्यक्ष कुंदन कुमार बेएसा इकाई मधेपुरा के अध्यक्ष प्रणव प्रकाश , सचिव सौरभ कुमार महासचिव आशीष कुमार उपाध्यक्ष श्याम कुमार ,संतोष कुमार, उज्जवल कुमार, विकास कुमार के साथ-साथ सभी कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages