53वाँ एपिसोड मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा भारत-माता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 24 फ़रवरी 2019

53वाँ एपिसोड मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा भारत-माता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया

मधेपुरा :  जिला महिला मोर्चा, मधेपुरा द्वारा जिला उपाध्यक्ष नीभा झा की अध्यक्षता में उनके आवास पर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आज 'मन की
बात'  कार्यक्रम का 53वां एपिसोड सुना गया। जिलाध्यक्ष रीता राय ने कहा कि अपने कार्यकाल के इस अंतिम एपिसोड में पीएम ने कहा कि 'मन की बात' शुरू करते हुए आज मन भरा हुआ है.10 दिन पूर्व, भारत-माता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया. इन पराक्रमी वीरों ने, हम सवा-सौ करोड़ भारतीयों की रक्षा में ख़ुद को खपा दिया. देशवासी चैन की नींद सो सकें, इसलिए, इन हमारे वीर सपूतों ने, रात-दिन एक करके रखा था. इस आतंकी हिंसा के विरोध में जो आवेग आपके और मेरे मन में है, वही भाव हर देशवासी के अंतर्मन में है और मानवता में विश्वास करने वाले विश्व के मानवतावादी समुदायों में भी है.



भारत-माता की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले देश के सभी वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि यह शहादत आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें निरन्तर प्रेरित करेगी. देश के सामने आयी इस चुनौती का सामना, हम सबको जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद और बाकि सभी मतभेदों को भुलाकर करना है ताकि आतंक के खिलाफ़ हमारे कदम पहले से कहीं अधिक दृढ़ हों, सशक्त हों और निर्णायक हों.


पीएम ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से आप सब से जुड़ना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा है. रेडियो के माध्यम से मैं एक तरह से करोड़ों परिवारों से हर महीने रूबरू होता हूं. चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है. अगले दो महीने, हम सभी चुनाव की गहमा-गहमी में व्यस्त होगें. मैं स्वयं भी इस चुनाव में एक प्रत्याशी रहूँगा. मार्च, अप्रैल और मई, ये तीन महीने की सारी हमारी जो भावनाएं हैं उन सबको मैं चुनाव के बाद एक नए विश्वास के साथ आपके आशीर्वाद की ताकत के साथ फिर एक बार 'मन की बात' के माध्यम से हमारी बातचीत के सिलसिले का आरम्भ करूँगा. स्वस्थ


लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए अगली 'मन की बात' मई महीने के आखरी रविवार को होगी.
 मौके पर जिला प्रवक्ता डा. तन्द्रा शरण,महामंत्री कुमारी साबरमति,पुष्पलता यादव, नगर अध्यक्ष लक्खी देवी, उपाध्यक्ष अर्पणा कुमारी, पम्मी सिंह आदि मौजूद थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages