रितेश कुमार यादव लगातार दूसरी बार छात्र राजद मधेपुरा का जिलाध्यक्ष बने - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 24 फ़रवरी 2019

रितेश कुमार यादव लगातार दूसरी बार छात्र राजद मधेपुरा का जिलाध्यक्ष बने

छात्र राजद के संरक्षक पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के निर्देश पर छात्र राजद के प्रदेश प्रभारी सृजन स्वराज के द्वारा
रितेश कुमार यादव को दुबारा छात्र राजद मधेपुरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितेश कुमार यादव ने कहा कि पद कोई प्रतिष्ठा नहीं पद एक चुनौती है और मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूँ।


जल्द ही संगठन में कर्मठ एवम् सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देकर संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करेंगे। रितेश को


जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर काउंसिल मेंबर नवनीत यादव, काउंसिल मेंबर ऋषिकेश विवेक, मंजेश यादव, कुंदन यादव, किंशु यादव, मुन्ना कुमार राय, केशव लालू सहित दर्जन छात्र राजद नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages