सिंहेश्वर, मधेपुरा। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर स्थित शिवगंगा पोखर के चारों ओर तैयारी जोरों पर है। छठ घाट हो या फिर वहां तक जाने वाले रास्ते सभी की साफ सफाई हो रही है। वहीं शिवगंगा घाट सज धज कर तैयार होने लगा है। इस काम में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति पूरी तरह तत्पर है।
आमलोगों की भागीदारी भी खूब हो रही है। घाट बनाने में आम लोगों की भागीदारी से काम और भी आसान हो गया है। घाट की साफ सफाई में न्यास कर्मियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। न्यास के सफाई कर्मी भी इस काम में मेहनत कर रहे है। छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तें में तोरण द्वार लगाये जा रहे है। छठ व्रतियों को कोई कठिनाई नही हो इसके लिए शिवगंगा में चारों तरफ बारकेंटिंग कराया जा रहा है।
गुफा बनेगा शिवगंगा घाट का आकर्षण- मौके पर प्रबंधक रवि कुमार संत ने बताया कि सचिव के निर्देशानुसार गत वर्ष की बजट में ही श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की गई है। इसमें शिवगंगा से लेकर मंदिर गेट तक गुफा आकर्षक का केंद्र बिंदु बनेगा। इसके अलावा शिवगंगा घाट तक आने जाने वाली सभी रास्ते पर रोड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। वहीं घाट के चारों तरफ चेंज रूम बनाया जाएगा।
श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल, निगरानी के लिए वाच टावर, सीसीटीवी भी लगाया जाएगा। मौके पर बोट के साथ गौताखोर तैनात रहेंगे। मौके टेंट संचालक कारी मंडल ने बताया कि न्यास से किये गए वादा अनुरूप हर वर्ष से बेहतर इस साज सजावट की जाएगी। इसमें मेटल लाइट की दूधिया रोशनी से शिवगंगा घाट जगमग करेगा। हर जगह पर्याप्त संख्या में लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें