प्रांगण रंगमंच ने सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए की नई कमेटी की गठन - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

प्रांगण रंगमंच ने सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए की नई कमेटी की गठन

सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा देने वाली सांस्कृतिक संस्था  प्रांगण रंगमंच ने गुरुवार को कमेटी को विस्तार करते हुए स्थापना मनाने का निर्णय लिया. संस्था के नयी कमेटी गठन के लिए सदस्यों की बैठक हुई। बैठक  में सदस्यों ने नयी कार्यकारिणी का गठन किया. नयी कमेटी में  संजय परमार को दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


  मीडिया प्रभारी गरिमा उर्विशा ने बताया कि उपाध्यक्ष राकेश कुमार डब्लू, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी सचिव अमित आनंद, संयुक्त सचिव सुनीता साना, कोषाध्यक्ष दिलखुश कुमार, मीडिया प्रभारी गरिमा उर्विशा, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष कुमार सत्यार्थी, खेल प्रभारी अभिषेक सोनी, कार्यकारी सदस्य श्रीकांत राय, विक्की विनायक, अक्षय कुमार सोनू, मुरारी सिंह, मनीष कुमार, दीपक कुमार सहित आदि लोगों को कमेटी में शामिल किया गया है.




 वहीं मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा को मनोनीत किया गया. अध्यक्ष श्री परमार ने बताया कि संस्था की स्थापना दिवस के अवसर पर धूम धाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा.

 उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा क्यूज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसके लिए संस्था के लोगों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है.




बैठक में विद्यानशू कश्यप, श्रीकांत राय, विक्की विनायक, सुनीत साना, गरिमा उर्विशा, अक्षय कुमार सोनू, दिलखुश कुमार, अमित आनंद आदि लोग मौजूद थे. अध्यक्ष संजय परमार ने सबों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने  संस्था का स्थापना समारोह मनाने के लिए नयी कमेटी को आगे आने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages