नवरात्रि पर सिंघेश्वर में चला गया स्वच्छता अभियान सामाजिक संगठनों ने की नगर की साफ सफाई। - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 15 अक्टूबर 2018

नवरात्रि पर सिंघेश्वर में चला गया स्वच्छता अभियान सामाजिक संगठनों ने की नगर की साफ सफाई।

नवरात्रि के अवसर पर सोमवार को सिंघेश्वर मंदिर न्यास समिति के तत्वाधान में युवा संघ एवं सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत सिंघेश्वर मंदिर परिसर से की गई ।



मौके पर बीडीओ अजीत कुमार सीओ के के सिंह एसआई अनिल कुमार मलिक डॉक्टर दिवाकर सिंह एवं अन्य के द्वारा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।



इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय युवाओं ने मंदिर परिसर, मेन रोड, बैक रोड, सत्तु गली  मंदिर, रोड महावीर चौक, धनबाद गेट, न्यास कार्यालय एवं मेला परिसर सहित पूरे  शहर की साफ सफाई की। इसमें सनशाइन स्कूल के शिक्षक और छात्रा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मौके पर बीडियो एवं सीओ ने कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है।


सिंघेश्वर मंदिर न्यास समिति ने सामाजिक संगठन के साथ मिलकर बेहतरीन पहल की है। इस अभियान को जारी रखने से नगर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। यह बिहार का प्रसिद्ध मंदिर है इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई हैं। इसे स्वच्छ व सुंदर बनाने की सब की जिम्मेवारी हैं । इसमें नगर वासियों को भी सहयोग करना होगा। लोग सड़क पर कूड़ा नहीं फेंके कूड़ेदान का प्रयोग करें। वही डॉक्टर दिवाकर सिंह, चंद्र मोहन सिंह, रूपेश रूपक व न्यास के प्रबंधक रवि कुमार झा एवं बादल कुमार भगत ने लोगों से अपील करते हुए कहा के नगर वासियों के संपूर्ण सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस दौरान न्यास के सफाई कर्मियों ने ट्रैक्टर ठेला से + कचरा का उठाव किया। सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग स्वच्छता अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।



 मौके पर युवा संघ के मिलन कुमार, मोहन भगत, मनीश कुमार, गोविंद, रोहित, अमृत,  सुनील, पंकज भगत, राहुल कुमार, रतन, साकेत, रंजीत साहिर अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा गणेश पूजा समिति  के  नरेश रामानी, विनोद शाह, ललन कुमार, अमित भगत, राजेश, सुमित वर्मा, गोपाल भगत,  बबलू कुमार एवं अभाविप सागर मल्होत्रा, शशि यादव, दिलीप कुमार, समाजसेवी श्री कांत राय सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages