सिंघेश्वर मंदिर समिति के कम्प्यूटर कक्ष का हुआ उद्घाटन, अब ऑनलाइन होगा न्यास का काम - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018

सिंघेश्वर मंदिर समिति के कम्प्यूटर कक्ष का हुआ उद्घाटन, अब ऑनलाइन होगा न्यास का काम

आज सिंघेश्वर मंदिर के कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन अंचकाधिकारी के के सिंह व थाना प्रभारी बीडी पंडित  के हाथों किया गया। उन्होंने कहा कि सिंघेश्वर मंदिर बिहार के प्रमुख शिव मंदिरों मे शामिल हैं।



ज़रूरत हैं मंदिर परिसर को श्रद्धालु के सभी सुविधाओं को धरातल पर लाया जाए। कम्प्यूटर कक्ष के शुरू होने से इसी कक्ष से मंदिर की वेबसाइट, फ़ेसबुक, ट्विटर, वाटसएप्स आदि को प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा। अब यहां अधिकांस काम आन लाइन हो सकेगा। इसमें खास कर वेबसाइट के माध्यम से दान भी कर सकते है।  साथ ही उन्होंने कहा कि वेतन पाने वाले कर्मचारीयों के लिए बायो मेट्रिक्स उपस्थिति की व्यवस्था होने से व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं परिसर के निगरानी के लिए फिश आई उच्च स्तरीय कैमरा से सर्विलनस की भी व्यवस्था होनी चाहिए।



मंदिर न्यास समिति के वयस्थापक रवि कुमार कुमार झा ‘संत’ ने जानकारी दी कि कोशिस की जा रही हैं कि सिंघेश्वर के युवाओं को और अन्य सामाजिक संगठनो को एक साथ जोड़ते हुए सर्वप्रथम समुचित सफ़ाई, बिजली, पानी एंव  शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त हो सके।



 इसके साथ ही आने वाले समय मे मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा हैं कि आपसी सहयोग और भाई चारे से शिव आस्था के प्रतीक बाबा के पूरे नगरी का विकास हो इसके लिए तमाम सिंघेश्वर वासी को साथ आना होगा।



मौके पर डॉ दिवाकर सिंह एंव पूर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा ने मंदिर की बेहतरी के लिए सुझाव दिए। इस दौरान लेखपाल मनोज ठाकुर, विधि लिपिक बाल किशोर यादव, सुभाष कुमार ठाकुर, श्रवण कुमार, बिनोद यादव, आलोक कुमार सिंह, उमानंद ठाकुर, संजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages