बिहार: राज्य के कई हिस्सों में धूप, 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 8 सितंबर 2018

बिहार: राज्य के कई हिस्सों में धूप, 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार

पटना: बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह धूप निकली है, जिससे तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार जताए हैं। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में पटना सहित राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.0 डिग्री सेल्सियस व पूर्णिया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages